एक पेड़ मां के नाम के तहत नजफगढ़ में किया गया पौधारोपण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक पेड़ मां के नाम के तहत नजफगढ़ में किया गया पौधारोपण

-“मेरा युवा भारत“ कार्यशाला में युवाओं ने सीखा सेवा, समर्पण और नेतृत्व का मंत्र -हर पारिवारिक समारोह में लगाये पेड़- नीलम पहलवान

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- आज नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में “मेरा युवा भारत“ फ्लैगशिप स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन व एक पेड़ मां के नाम से करीब 1500 पेड़ों का पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम दक्षिण पश्चिमी दिल्ली जिला द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हयूमेन केयर इंडिया के तत्वाधान में प्रेमधाम आश्रम में किया गया।  

इस अवसर पर कई युवा प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व के साथ-साथ आईटीबीपी, प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने भी सहभागिता की।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने किया। उन्होने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया। “मेरा युवा भारत“ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना, उनमें नेतृत्व कौशल विकसित करना और राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में खेल, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता जैसे विषयों पर चर्चा की गई, जिससे युवाओं को प्रेरणा और दिशा दोनों मिली है।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, आईटीबीपी के डीआईजी गिरीश पुरोहित, प्रकृति भक्त फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश शर्मा, मेरा युवा भारत के प्रदेश निदेशक डा. लाल सिंह, मेरा युवा भारत के जिला समन्वयक अधिकारी अंजली सिंह व ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल के चेयरमैन आर के मैसी के साथ-साथ अनेकों संस्थाओं के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को अपनाते हुए अपनी सहभागिता निभाई और प्रेमधाम आश्रम के प्रांगण में एक-एक पौधा लगाया। इस अभियान ने न केवल प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाया, बल्कि मातृत्व और पर्यावरण के गहरे संबंध को भी उजागर किया।

कार्यशाला का मूल उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि यदि देश का युवा जागरूक, सशक्त और प्रेरित हो, तो भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, आईटीबीपी के डीआईजी गिरीश पुरोहित, प्रकृति भक्त फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश शर्मा, मेरा युवा भारत के प्रदेश निदेशक डा. लाल सिंह व ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल के चेयरमैन डा. आर के मैसी ने बच्चों को संबोधित किया और जीवन में पेड़ों की महता बताई। विधायक महोदया ने तो बच्चों को अपने जन्मदिन व मां-बाप के झगड़े पर भी एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर मेरा युवा भारत के जिला समन्वयक अधिकारी अंजली सिंह ने उपस्थित युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शपथ दिलाई। यह आयोजन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरा और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा देशहित में उपयोग करने का संदेश दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox