मानसी शर्मा / – फिल्मी जगत से एक बुरी खबर आई है। दरअसल, एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रहीं थी। लेकिन वो ये जंग हार गईं। ये जानकारी उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई। उनकी उम्र 32 साल थी। ये जानकारी उनके मैनेजर ने दी। मैनेजर ने बताया कि 1 फरवरी की रात को पूनम ने सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद दम तोड़ दिया।
अपने गृहनगर में ली अंतिम सांस
पूनम पांडे की टीम ने जानकारी दी कि पूनम ने अंतिम सांस अपने गृहनगर कानपुर में थीं। लेकिन वहीं उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी टीम से जो बयान जारी किया गया है उसके अनुसार, ‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाले हर जीवित व्यक्ति का शुद्ध प्रेम और दयालुता से स्वागत किया गया।

2011 में चर्चाओं में आई थीं पूनम
पूनम पांडे एक पॉपुलर मॉडल थीं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो चर्चाओं में तब आई थीं जब साल 2011 में उन्होंने क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो संदेश में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपने दावे के साथ, ये पहली बार था जब उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपना ध्यान आकर्षित किया था। वहीं एक्ट्रेस आखिरी बार कंगना रनौत के होस्ट किए गए ‘लॉकअप’ के पहले सीजन में देखा गया था। हालांकि, वह शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसक आधार का विस्तार किया था।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद