उद्धव ठाकरे ने किया कांग्रेस के साथ खेला, सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उद्धव ठाकरे ने किया कांग्रेस के साथ खेला, सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार का ऐलान

मानसी शर्मा /-   महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सारे राजनीतिक दल एक्टिव हो गए हैं। सीट शेयरिंग को लेकर सारे दल आपस में मंथन कर रहे हैं। वहीं शिवसेना ( उद्धठ गुट ) ने कांग्रेस के साथ खेला कर दिया है। बता दें कि उद्धठ ठाकरे गुट ने मुंबई की बांद्रा सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी तक महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवार नहीं हुआ है। महाविकास अघाड़ी में उद्धठ गुट, कांग्रेस और एनसीपी है।

उद्धव ठाकरे ने उतारे उम्मीदवार            

उद्धव ठाकरे की शिवसेना की तरफ से मुंबई की बांद्रा (पूर्व) सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। उद्धव की शिवसेना ने यह ऐलान किया है कि वरुण सरदेसाई बांद्रा (पूर्व) विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। बता दें कि वरुण सरदेसाई आदित्य ठाकरे के मौसेरे भाई हैं। वरुण सरदेसाई पिछले 14 साल से युवा सेना में काम कर रहे हैं और आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी लोगों में गिनती होती है। गौरतलब है कि बांद्रा पूर्व मुस्लिम बहुल इलाका है। बांद्रा पूर्व सीट से कांग्रेस के कई नेता चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते थे।

कांग्रेस के नेताओं में उबाल

शिवसेना ठाकरे की ओर से वरुण सरदेसाई के नाम का ऐलान करने किए जाने के बाद अब कांग्रेस की नाराजगी बढ़ गई है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। 2019 में कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। वे यहां से मौजूदा विधायक हैं। ठाकरे सेना की दलील है कि शिवसेना यूबीटी ने अपने कोटे की चांदीवली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। इसीलिए कांग्रेस के कोटे की बांद्रा (पूर्व) सीट पर वरुण सरदेसाई शिवसेना की तरफ से लड़ेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox