मानसी शर्मा / – पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया. उत्तर प्रदेश को तीन नई वंदे भारत की सौगात मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है.
मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. उन्होंने उत्तर प्रदेश में तीन नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के साथ ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारा आज राष्ट्र के विकास को रफ्तार देतीं ₹85 हजार करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया.
सीएम योगी ने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पटना-लखनऊ, लखनऊ-देहरादून, रांची-वाराणसी सहित देश के लिए 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार प्रदान किया. देश में माल परिवहन की सुगमता हेतु डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की माल गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई. ‘विकसित भारत’ के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए आभार प्रधानमंत्री!


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण