मानसी शर्मा/- उत्तर-पूर्व दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित मूंगा नगर में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 45 वर्षीय अब्दुल ने कथित तौर पर अपनी 40 वर्षीय पत्नी फातिमा और 17 वर्षीय बेटे अली पर गोली चलाई।
बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के दौरान अब्दुल अचानक अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी। बेटे अली ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, तो उस पर भी गोली चला दी गई। पड़ोसियों की मदद से घायल मां-बेटे को तुरंत जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू की। अब्दुल घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन CCTV फुटेज और गवाहों की मदद से उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से देशी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए।
प्रारंभिक पूछताछ में अब्दुल ने कबूल किया कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक झगड़ों के कारण वह गुस्से में था। पुलिस अभी भी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या घटना पूर्व नियोजित थी या अन्य कोई कारण शामिल था।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई