चकराता/देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार को चकराता और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे लोखंडी, मोयला टॉप और देववन में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
बर्फबारी के कारण इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय लोग और पर्यटक इस मनमोहक नज़ारे का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई