देहरादून/आनिशा चौहान/- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य कैबिनेट बैठक में कुल तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी साझा की।
कैबिनेट में लिए गए पहले निर्णय के तहत सहकारिता विभाग में उपनिबंधक ऑडिट (लेवल-11) का नया पद सृजित किया गया है। इसके तहत अब जिला और ब्लॉक स्तर पर सहकारी समितियों का नियमित ऑडिट किया जाएगा, जिससे वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
दूसरे निर्णय के तहत पर्यटन विभाग में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत आईएसबीटी की दीवारों पर बद्रीनाथ धाम से संबंधित म्यूरल वर्क (चित्रकारी) किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
तीसरे महत्वपूर्ण प्रस्ताव में पशुपालन विभाग के अंतर्गत दो योजनाओं—गंगा राज योजना और अनुसूचित जाति वर्ग को दी जाने वाली 90% सब्सिडी योजना—को आपस में मर्ज (विलय) करने पर सहमति बनी है। हालांकि, सब्सिडी के क्रियान्वयन को लेकर अंतिम प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 429 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रशिक्षण की अवधि को पहले के दो वर्षों से घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकेगी।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी