ईरान में सत्ता संकट? न्यू ईरान मूवमेंट नेता ने खामेनेई को लेकर किया बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईरान में सत्ता संकट? न्यू ईरान मूवमेंट नेता ने खामेनेई को लेकर किया बड़ा खुलासा

ईरान-इजरायल हमला/सिमरन मोरया/- इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य हमलों के बीच ईरान की सियासत को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। न्यू ईरान मूवमेंट के एक नेता ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि खामेनेई देश छोड़ने के विकल्प तलाश रहे हैं। इतना ही नहीं, कई प्रमुख हस्तियां पहले ही देश छोड़ चुकी हैं।

न्यू ईरान मूवमेंट के नेता का दावा
बता दें, न्यू ईरान मूवमेंट ईरान में शासन के खिलाफ एक स्व-घोषित आंदोलन है। इसने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला दावा किया है। न्यू ईरान मूवमेंट की मानें तो खामेनेई की स्थिति कमजोर हो रही है। इस मूवमेंट के एक अनाम नेता ने कथित तौर पर कहा ‘खामेनेई अब डरे हुए हैं। उनकी सलाहकार टीम के कई लोग या तो मार दिए गए हैं या फिर देश छोड़कर जा चुके हैं। कई बड़ी हस्तियां, जिनमें सैन्य और धार्मिक नेता शामिल हैं, पहले ही ईरान छोड़कर यूरोप और अन्य देशों में शरण ले चुकी हैं। खामेनेई भी अब अपने लिए एक सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं।’ हालांकि, इन दावों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन न्यू ईरान मूवमेंट के दावे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।

न्यू ईरान मूवमेंट क्या है?
न्यू ईरान मूवमेंट एक ऐसा समूह है, जो स्वयं को ईरान में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष शासन के समर्थक बताता है। यह समूह सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय है और अक्सर ईरानी शासन की आलोचना करता है। इस मूवमेंट ने 2022 के महसा अमीनी आंदोलन के बाद अपनी गतिविधियां तेज की थीं। वहीं, अब इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इसे अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल रहा है। मूवमेंट ने पहले भी खामेनेई के नेतृत्व को चुनौती दी है और दावा किया कि ईरानी जनता इस्लामिक रिपब्लिक से तंग आ चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox