ईरानी हमलों पर इज़राइल की चुप्पी क्यों? IDF की सीक्रेट रणनीति से उठा पर्दा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईरानी हमलों पर इज़राइल की चुप्पी क्यों? IDF की सीक्रेट रणनीति से उठा पर्दा

इजरायल-ईरान युद्ध/सिमरन मोरया/- इजरायल-ईरान में करीब 8 दिनों से भीषण युद्ध जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर फाइटर जेट और मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम वैसे तो पूरी दुनिया में मशहूर है। मगर ईरान ने अपने मिसाइल हमलों से इजरायल के कई अहम ठिकानों पर तबाही मचा कर यह साफ कर दिया है कि इजरायल के आयरन डोम उसके सभी मिसाइल हमलों को रोकने में सक्षम नहीं हैं। मगर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल जानबूझकर ईरान की सभी मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं कर रहा है। इसके पीछे इजरायल की अपनी सोची-समझी और सीक्रेट रणनीति है।

ईरानी मिसाइलों के आगे कब तक टिकेंगे इजरायली इंटरसेप्टर
जिस तरह से ईरान तेल अवीव समेत उसके अन्य शहरों पर मिसाइलों की बारिश कर रहा है, उससे यह सवाल उठ रहा है कि इजरायली इंटरसेप्टर उसके आगे कब तक टिक पाएंगे। इसी सवाल का जवाब इजरायल-ईरान युद्ध की दिशा तय कर सकता है। इसका जवाब काफी हद तक अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना पर भी टिका है, जो युद्ध की दिशा बदल सकता है। इसके अलावा ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य से परे दो अहम कारक इजरायल-ईरान युद्ध की अवधि और स्वरूप तय कर सकते हैं। इसमें पहला यह कि इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर का भंडार कितना बड़ा है और दूसरा यह कि ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों की संख्या कितनी है?

ईरान के शुरुआती हमलों को इजरायल ने कर दिया था नाकाम
हमास और हिजबुल्ला के समर्थन में सबसे पहले जब ईरान ने इजरायल पर 180 से अधिक मिसाइलों को दागा था तो उनमें से अधिकांश को इजरायल ने सफलतापूर्वक रोक दिया था। इसके बाद जब पिछले सप्ताह ईरान ने इजरायल हमलों के जवाब में पलटवार करना शुरू किया, तब भी इजरायल की विश्व-प्रसिद्ध रक्षा प्रणाली ने अधिकांश आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया था। इसने इजरायली वायु सेना को ईरान पर जवाबी हमले के लिए अधिक समय और सुरक्षा दी। मगर अब ईरान की कई मिसाइलें इजरायल के अहम ठिकानों को टारगेट कर रही हैं। आखिर उन्हें इजरायल क्यों नहीं रोक रहा?…इसके पीछे भी इजरायल की अपनी खास रणनीति है।

इजरायल ने बदली युद्ध की रणनीति
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अब इजरायल को अपने इंटरसेप्टर का इस्तेमाल सोच-समझकर करना पड़ रहा है। इजरायल एयर डिफेंस के पूर्व प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल रान कोचव के अनुसार “अगर कोई मिसाइल हाइफ़ा की रिफाइनरी को निशाना बना रही है, तो उसे रोकना ज्यादा जरूरी है, बनिस्बत उस मिसाइल के जो नेगेव रेगिस्तान में गिरने वाली हो।” इसका मतलब है कि घनी आबादी वाले इलाकों और रणनीतिक स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि इजरायल अपने इंटरसेप्टर को घातक हमलों को नाकाम करने के लिए कुछ बचाकर रख सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox