मानसी शर्मा / – हिमाचल में कांग्रेस पर सियासी संकट छाया हुआ है। कांग्रेस क 6 विधायकों के बागी होने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। सूत्रों के हवाले से पहले खबर सामने आ रही थी कि सीएम सुक्खू इस्तीफा देने वाले हैं। लेकिन सीएम सुक्खू ने इस्तीफे से इनकार कर दिया है। उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।
Himachal Politics: ‘मैंने इस्तीफा नहीं दिया’
CM सुक्खू ने इस्तीफे की ख़बरों को गलत करार देते हुए कहा कि मैंने कोई इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्हें इन खबरों का कोई अंदाजा भी नहीं था। सीएम सुक्खू ने दावा किया कि वे सदन में अपना बहुमत पेश करेंगे और आने वाले 5 सालों तक हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ही रहेगी।
मैं संघर्ष की राजनीति से निकला हूं’
सीएम सुक्खू ने आगे कहा कि वे संघर्ष की राजनीति से निकले हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने आम परिवार से उठ के राजनीति में कदम रखा था। इसलिए जीत उनकी और हिमाचल की जनता की होगी। उन्होंने विपक्षी पार्टी भाजपा को चुनौती दी के वे वोटिंग करवाएं और बहुमत पेश करें। उन्होंने बताया कि कांग्रेस से बागी हुए नेता के बावजूद बीजेपी के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि आज के बजट में कांग्रेस की ही जीत होगी।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई