इंडिया गठबंधन पर उठने लगे सवाल, कांग्रेस नेता ने कहा, क्यों बना इंडिया गठबंधन?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंडिया गठबंधन पर उठने लगे सवाल, कांग्रेस नेता ने कहा, क्यों बना इंडिया गठबंधन?

-दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव की प्रतिक्रिया आई सामने

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी जीत पक्की करने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी है। वहीं आप और कांग्रेस दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन से इतर अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। जिसे देखते हुए इंडिया गठबंधन पर सवाल उठने शुरू हो गए है। स्वयं कांग्रेस नेता अब इंडिया गठबंधन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने बताया कि इंडिया गठबंधन क्यों बना था? हालांकि इसके एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता इंडिया गठबंधन के खत्म होने का ऐलान कर चुके हैं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और आज से नामिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन इंडिया गठबंधन के घटक दल इस चुनाव में आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि इससे पहले दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था, उसका लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव था। साथ में यह भी प्रयास था कि राज्यों में जितना तालमेल हो सके, उसे बनाएंगे। अगर आम आदमी पार्टी की बात है तो पंजाब में कांग्रेस-आप आमने-सामने थी। लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग हुई थी। कहीं गठबंधन हुआ तो कहीं नहीं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ बात नहीं बनी थी।

उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन अभी उस ढांचे में नहीं बंधा है, जिसे कह सकते हैं कि एक इकाई है। देश के सामने जो राजनीतिक, सामाजिक चुनौतियां हैं, उससे निपटने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दल एक मंच पर हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं है।

जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
दिल्ली चुनाव में आप और कांग्रेस अलग-अलग राह पर चल रही है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी टीएमसी, सपा और शिवसेना उद्धव ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा, न कि इंडिया गठबंधन का चुनाव। उन्होंने उन पार्टियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने आप का समर्थन किया। लेकिन उन्होने कांग्रेस को लेकर कुछ नही कहा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox