आरबीआई का निर्देश, रोजाना जमा होने वाले 2000 के नोटों की जानकारी संभाल कर रखें बैंक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरबीआई का निर्देश, रोजाना जमा होने वाले 2000 के नोटों की जानकारी संभाल कर रखें बैंक

-नियमों के तहत कितने भी नोट बदले बैंक, दूसरी मुद्रा की बाजार में कोई कमी नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 2000 हजार रूपये के नोट अब चलन से बाहर हो गये है। यह फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है। हालांकि 2000 रूपये के नोट बदलने का काम 23 मई से शुरू हो रहा है जो चार महीने तक चलेगा। हालांकि आरबीआई ने 2000 के नोट बदलने में कोई आईडी या फार्म भरने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है लेकिन फिर भी बैंको को निर्देश जारी कर कहा है कि बैंकों में रोजाना जमा होने वाले 2000 के नोट का डेटा बैंकों को संभाल कर रखना होगा। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि दो हजार रुपये के नोट बदलने की पूरी तैयारी की गई है।

                  भारत रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि रोजाना जमा हो रहे दो हजार के नोट का डेटा मेंटेन करें। आरबीआई की ओर से 22 मई को इससे संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि नियमों के तहत जितने चाहे उतने नोट बदले जा सकते हैं। साथ ही, केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि बाजार में दूसरे मूल्य वर्ग के नोटों की कमी नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि  आम जनता को काउंटर पर 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी, जैसा कि पहले प्रदान किया जा रहा था।
                       नोट बदलने के लिए चार महीने का वक्त दिया जाएगा। दास ने कहा कि दो हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि दो हजार रुपये के नोट बदलने की पूरी तैयारी की गई है। 23 मई से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक होगी। दास ने कहा, हम नोट बदलने में आने वाली मुश्किलों को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं।

आरबीआई गवर्नर की अपील- 2000 के नोट बदलने के लिए ना करें अफरातफरी
आरबीआई गवर्नर ने लोगों से अपील की है कि वे नोटों की अदला-बदली करने के लिए कतई परेशान ना हों। किसी भी अफरातफरी से बचें। इस बीच वे 2000 रुपये के नोट के साथ 30 सितंबर तक खरीदारी भी कर सकते हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 2000 के नोटों की छपाई बंद हो चुकी है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 4 महीने का समय दिया गया है, कोई जल्दबाजी की जरूरत नहीं है इसलिए आप आराम से बैंक जाए और 2000 रुपए के नोट बदलें। चिंता करने या परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

आरबीआई गवर्नर बोले- 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन में आई कमी
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि दो हजार के नोटों को छापने का फैसला 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के दौरान करेंसी की कमी को पूरा करने के लिए लिया गया था। अब यह मकसद पूरा हो चुका है। पर्याप्त मात्रा में द्य वह उद्देश्य पूरा हो गया है, आज अन्य मूल्यवर्ग के पर्याप्त नोट प्रचलन में हैं। यहां तक कि 2000 रुपये के नोटों का प्रचलन भी, जैसा कि हमने बताया है, 6 लाख 73 हजार करोड़ के अपने उच्चतम स्तर से घटकर लगभग 3 लाख 62,हजार करोड़ रुपये हो गया है। छपाई भी बंद कर दी गई है। 2000 के नोटों ने अपना जीवन चक्र पूरा कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox