
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – जी-20 की मेजबानी करने वाली भारत पूरी तरह से तैयार है। वहीं सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों भारत की धरती पर पधार चुके है। आज सुबह 10:30 पर सभी ताकतवर देश एक ही मंच पर बैठकर वैश्विक मद्दों पर चर्चा करेंगे। ऐसा पहली बार हुआ है कि दुनिया के सबसे ताकतवर मंचों के मुखिया एक साथ दिल्ली में हैं और यूएन से लेकर आईएमएफ तक डब्ल्यूटीओ से लेकर वर्ल्ड बैंक तक तमाम वैश्विक संस्थाएं भारत के आह्वान पर दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं दो दिनों तक चलने वाली जी20 की पहले दिन की बैठक के दौरान सभी 20 देशों के नेता शामिल होंगे।
जी20का 9सितंबर का पूरा शेड्यूल-
सुबह 09:20से 10:20बजे- भारत मंडपम में आगमन
10:30से 1:30बजे- सत्र 1 – वन अर्थ
1:30से 3:00बजे- नेताओं के बीच बैठकें होंगी
3:00से 4:45बजे- सत्र 2 – एक परिवार
4:45से 5:30बजे- नेताओं के बीच बैठकें होंगी
7:00से 9:15- राष्ट्रपति द्वारा डिनर का आयोजन
9:15बजे के बाद सभी नेता अपने-अपने होटलों की और प्रस्थान करेंगे।
G20समिट में कितने देश और यूरोपीय संघ शामिल है?
दरअसल G20में 19व्यक्तिगत देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। ये देश हैं ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका। इसी के साथ, जी 20के सदस्य देश, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75प्रतिशत से अधिक और विश्व की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत