आज हिमाचल और पंजाब के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-आपदा प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। पीएम मोदी प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और वहां के हालात की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही, वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को भी साझा करेंगे।

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही का जायजा
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी स्थिति का आकलन करने प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर लगभग 1:20 बजे विशेष विमान से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक करीब 45 मिनट तक चलेगी जिसमें आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति पर चर्चा होगी। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इन इलाकों में बारिश और बाढ़ ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त, कांगड़ा बना नो-फ्लाई जोन
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में कड़े इंतजाम किए हैं। हिमाचल पुलिस के करीब 400 जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात किए गए हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी के दौरान इसे नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। यहां किसी भी तरह की हवाई उड़ान, पैराग्लाइडिंग और अन्य गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

इससे पहले सोमवार को एसपीजी की टीम ने एयरपोर्ट और बैठक स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी दौरे से पहले धर्मशाला पहुंच चुके हैं।

पंजाब में भी बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे पीएम
हिमाचल का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3 बजे पंजाब पहुंचेंगे। यहां वे हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम 4 बजे के आसपास गुरदासपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वे बाढ़ की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करेंगे और राहत-बचाव कार्यों की प्रगति का आकलन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र की टीमों से भी बातचीत करेंगे जो पिछले कई दिनों से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

पंजाब सरकार ने मांगा 20 हजार करोड़ का पैकेज
पंजाब सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की मांग की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा स्वागत योग्य है और राज्य को उम्मीद है कि वे बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करेंगे।
इसके साथ ही, पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि राज्य का लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का बकाया तुरंत जारी किया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

वहीं, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने भी केंद्र सरकार से तत्काल मदद और पुनर्वास पैकेज जारी करने की अपील की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox