आज से संसद के बजट सत्र का आगाज, वक्फ बिल समेत कई विधेयक किए जा सकते हैं पेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज से संसद के बजट सत्र का आगाज, वक्फ बिल समेत कई विधेयक किए जा सकते हैं पेश

मानसी शर्मा/-. संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो चुकी है। सत्र के पहले वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण 2024-24 वित्त वर्ष की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश करेंगी। समीक्षा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के आकलन के साथ देश के सामने आने वाली चुनौतियों को बयां करेगी। वहीं, एक फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व वाली टीम ने समीक्षा रिपोर्ट तैयार की है।

समीक्षा रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष तक के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विकास को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इसका खाका तैयार किया गया है। समीक्षा में धीमी वृद्धि दर और डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट जैसे विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया है। संसद सत्र में हंगामे की उम्मीद आपको बता दें कि, नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। बजट सत्र के पहले दिन यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। संबोधन के बाद सत्र शुरू होगा। संसद सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, दूसरा सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और चार अप्रैल तक चलेगा। इस बार का बजट सत्र में हंगामा होने की उम्मीद है।

इसकी झलक गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक में देखने को मिली। जहां विपक्ष ने अपने एजेडों को साफ कर दिया है। वक्फ बिल बोर्ड हो सकता है पेश इसके अलावा, बजट सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। सरकार की तरफ गठित की गई कमेटी वक्फ बिल पर अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इसी सत्र में वक्फ बिल बोर्ड पेश कर सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल संसद के मानसून सत्र में वक्फ बिल बोर्ड पेश किया गया था लेकिन, विपक्षी सांसदों की आपत्ति दर्ज कराने के बाद सरकार ने बिल को जेपीसी के पास भेज दिया था। जेपीसी में सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों को शामिल किया गया था। जेपीसी के चेयरमैन भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को बनाया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox