चौथे मुकाबले में कैसी रहेगी पिच, कितना बनेगा स्कोर; किसको होगा फायदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चौथे मुकाबले में कैसी रहेगी पिच, कितना बनेगा स्कोर; किसको होगा फायदा

मानसी शर्मा/- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया था। सीरीज में टीम इंडिया के पास अभी भी 2-1 की बढ़त है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। वहीं, इंग्लैंड के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका है। बता दें कि इस मुकाबले में पिच एक अहम रोल निभा सकती है। पिच की रिपोर्ट एमसीए स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती है, जहां गेंद टर्न और बाउंस दोनों करती देखी गई है, खासकर मध्य ओवरों में। हालांकि, यह पिच बल्लेबाजों के लिए भी संतुलित रही है, जहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं।

पिछले आईपीएल मैचों में यहां 200 रन के आसपास के स्कोर बने हैं। मैच का नतीजा गेंदबाजी के प्रदर्शन पर निर्भर रहता है, न कि सिर्फ पिच की सहायता पर। किसे मिलेगा फायदा भारतीय बल्लेबाज पिछले मैच में हार के बाद यहां पर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। स्पिन गेंदबाजी की मदद मिलने से भारत के स्पिनर जैसे कि अक्षर पटेल या युजवेंद्र चहल को फायदा मिल सकता है। टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है। वहीं, इंग्लैंड के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका है। उनके स्पिनर्स भी इस पिच पर प्रभावी साबित हो सकते हैं। हालांकि, इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस पिच पर टिककर बल्लेबाजी करनी होगी। इस मैच में टॉस एक अहम भूमिका निभा सकता है।

टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेना चाहिए क्योंकि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अधिक मैच जीते हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए रोचक होने वाला है। इंग्लैंड टी20 टीम जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, बेन डकेट, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रुक, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स और जेमी ओवरटन। भारतीय टी20 टीम सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, वरूण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox