अनीशा चौहान/- बॉलीवुड सेलिब्रिटी कंगना रनौत मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। इस दौरान उनका गृह विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट के बलद्वाड़ा पहुंचने पर स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर सहित सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व कंगना का मंडी जिला के प्रवेश द्वार बनोहा में भी जोरदार हुआ। इसके उपरांत कंगना रनौत रोड-शो के माध्यम से खुली जीप में सवार होकर अपने घर भांबला पहुंची।
कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा प्रत्याक्षी कंगना रानौत ने रोड-शो के दौरान पहाड़ी अंदाज में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘तुहां एड़ा नी सोचना की कंगना कोई हीरोइन है, कंगना कोई स्टार है, तुहां एड़ा सोचना अहां री बेटी है अहां री बहन है।’ उन्होंने कहा कि आज सारा देश उनका भव्य स्वागत होता हुआ देख रहा है। भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “मुझे सौभाग्य मिला, मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा ही नहीं है। अपने घर, अपने लोग, अपने देश वापस आकर कौन खुश नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस को ये खुशी नहीं भाई। उन्होंने अपनी कुराजनीति शुरू कर दी।
विकास हमारा सबसे अहम मुद्दा है- कंगना
कंगना रनौत ने कहा कि विकास हमारा सबसे अहम मुद्दा है और बीजेपी की जो लीडरशिप है, हमारे लीडर नरेंद्र मोदी हमें जिस तरह से गाइड करेंगे, हम उसमें कोई कमी नही छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे मंडी की जनता दिखा देगी कि हम लोगों के दिन में क्या है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण