
मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस बीच एकबार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी ने मंगोलपुरी में भाजपा प्रत्याशी करम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत की पहली ऐसी सरकार और पार्टी है जिस पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। न सिर्फ नेता बल्कि आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार का पर्याय है। योगी आदित्यनाथ ने कहा,
”2013 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली में लोकपाल बिल के लिए आंदोलन चल रहा था। लोकपाल के मुद्दे को इन्होंने (आप) एक ओर फेंक दिया। ये जनता के प्रति जवाबदेही नहीं हैं। जो व्यक्ति अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दे सकता है, जिसके नेता जेल में रहें हैं, इनको वोट मत देना। दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल का पैसा नहीं दिया। आप विकास और दलित विरोधी है। ये भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी है।” सीएम योगी ने केजरीवाल पर साधा निशाना सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो राज्य सरकार पिछले 10-11 वर्षों से चल रही है। यह अराजकता का पर्याय बनकर रह गई है। आजाद भारत की पहली राज्य सरकार है और पहली पार्टी है जिसपर भ्रष्टाचार का केस दर्ज है।
आज के दिन भ्रष्टाचार की अपराधी बनकर कटघरे में खड़ी है और किस नैतिकता से यह जनता जनार्दन से वोट मांग रही है। यमुना के मुद्दें को भी उठाया पेयजल के मुद्दे पर भी यूपी के सीएम ने आप पर हमला करते हुए कहा, ”पेयजल के लिए जनता को टैंकर का सहारा लेना पड़ता है। टैंकर भी प्रतिदिन नहीं आता है। जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था जो यमुना जी कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में आस्था की प्रतीक थी। हम नारा लगाते थे ‘हर हर गंगे’, ‘हर हर यमुने’, वहां से बदबू आ रही थी।
”सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में आप की पाप की भुक्तभोगी मथुरा,आगरा और वृंदावन के लोगों और श्रद्धालुओं को भी होना पड़ रहा है। इस नरक से उबरने का एक ही रास्ता है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर दिल्ली के अंदर भी बीजेपी की सरकार बने।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण