अमेरिका में दिए बयान पर भड़के BJP नेता, कहा- ‘राहुल गांधी को अदालत में घसीटूंगा’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका में दिए बयान पर भड़के BJP नेता, कहा- ‘राहुल गांधी को अदालत में घसीटूंगा’

मानसी शर्मा /-  इन दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अमेरिकी दौरे पर हैं। जहां उनके सिखों पर दिए बयान से माहौल गरमाया हुआ है। अमेरिका में दिए भाषण की वजह से राहुल गांधी भारत में BJP के निशाने पर हैं। BJP के कई नेता लगातार उनके बयानों की आलोचना करते हुए मजर आ रहे है।

इस बयान पर BJP ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। BJP नेता सरदार आरपी सिंह ने कहा है कि वे राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

‘राहुल गांधी को अदालत में घसीटूंगा’ – आरपी सिंह

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल गांधी की ओर से सिखों को लेकर दिए बयान पर कहा है, ‘दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया। उनकी पगड़ियां उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई. राहुल गांधी यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब वे सत्ता में थे।

 मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो कह रहे हैं उसे भारत में दोहराएं…मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज कराऊंगा और उन्हें अदालत में घसीटूंगा।’

कई नेताओं पर बोला हमला

राहुल ने अमेरिका में BJP, RSSऔर मोदी सरकार पर भी खूब हमला बोला है। इन बयानों के बाद से ही कांग्रेस नेता सभी के निशाने पर आ गए है। BJPके कई सीनियर नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें जवाब दिया है। वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘राहुल गांधी को जवाब देने का मतलब मूर्खों को जवाब देना है।’

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने अमेरिका के वर्जीनिया में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है, यह सतही है। आपका नाम क्या है? लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी या एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या फिर एक सिख गुरुद्वारा जा सकेगा। असल मायनों में लड़ाई इसी को लेकर है और सिर्फ इनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox