नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित पाए गए हैं। बाइडन के कार्यालय ने बताया कि 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की मूत्राशय संबंधी परेशानियों के कारण जांच की गई जिसमें चिकित्सकों को उनके ‘प्रोस्टेट’ में एक गांठ का पता चला। उनके ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई और जांच में यह भी पता चला कि कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैल गई हैं। बाइडन के कार्यालय ने बताया कि बीमारी का यह अधिक गंभीर रूप है। कार्यालय के अनुसार, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार चिकित्सकों के साथ उपचार के संबंध में विचार विमर्श कर रहा है।’’ ‘प्रोस्टेट कैंसर’ की गंभीरता को ‘ग्लीसन स्कोर’ पर क्रम दिया जाता है। यह स्कोर छह से 10 तक होता है जिसमें आठ, नौ और 10 स्कोर अत्यधिक गंभीर श्रेणी में आते हैं। बाइडन के कार्यालय ने कहा कि उनका स्कोर नौ है, जो दर्शाता है कि उनका कैंसर अत्यधिक गंभीर की श्रेणी में आता है।

बाइडन की बीमारी सामने आने पर कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह इस खबर से दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जो के शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’
पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘जो एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि वह उसी ताकत और आशा के साथ डटकर इस चुनौती का भी मुकाबला करेंगे, जिसने हमेशा उनके जीवन और नेतृत्व को परिभाषित किया है।’’
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं बाइडन के साथ हैं, उन्होंने उनकी दृढ़ता की सराहना की। ओबामा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘किसी ने भी कैंसर का सफल उपचार खोजने के लिए जो से ज्यादा काम नहीं किया है और मुझे यकीन है कि वह अपने विशिष्ट संकल्प और शालीनता के साथ इस चुनौती से लड़ेंगे।’


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद