मानसी शर्मा /- ईडी की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया केस में पिछले हफ्ते की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के जज बार-बार पूछ रहे थे कि कोई तो सबूत दो, इनके पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं था। इसका मतलब सारे केस झूठे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले 2 साल में इन्होंने हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार करना शुरू किया, बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया। सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते जो सुनवाई हुई, उसमें मनीष सिसोदिया के मामले में जज बार-बार कह रहे थे कि कोई सबूत तो दो। एक भी सबूत पेश नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी को चैलेंज करता हूं, एक पैसे का भी कुछ मिला हो तो बताओ। आपको लगता है अगर कुछ मिला होता तो मुझे छोड़ देते?
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने आपविधायक अमानतुल्ला खान के दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की। आप नेता के घर के बाहर पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए है। बता दें कि यह कार्रवाई ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में की है।
ईडी क रडार पर आया आप का एक और नेता
दरअसल मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी कई महीनों से गहनता से इसकी जांच मे लगी है। सबसे पहले इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो को गिरफ्तार किया। उसके बाद सत्येंद्र जैन और अब हाल ही में संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय सिहं से इस मामले में पूछताथ की जा रहे है। कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिये है। इस बीच अब आप के एक और नेता यानी विधायक अमानतुल्ला खान के घर आज सुबह छापा मार दिया। फिलहाल उनके पर ईडी की छापेमारी जारी है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद