मानसी शर्मा / – एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का अलग ही अंदाज देखने को मिला। अपने भतीजे अजीत पवार का नाम लिए बगैर बड़ी टिप्पणी करते हुए शरद पवार ने कहा कि अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं। अच्छे-अच्छों को सीधा कर सकता हूं। ये बातें उन्होंने पुणे के आलंदी मे कहीं।
अपनी उम्र पर टिप्पणी का दिया जवाब
यहां एक बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन हुआ था। इस बीच, लगातार बारिश हो रही थी। बावजूद इसके शरद पवार डटे रहे और संबोधन करते रहे। अजित पवार समेत कई नेता उनकी उम्र पर टिप्पणी करते रहे हैं। भतीजे के अलग होकर महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार फिर से अपनी पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं। बैलगाड़ी दौड़ का कार्यक्रम शरद पवार की पार्टी के महिला स्वयं सहायता समूह विंग ने आयोजित किया था। पवार ने जैसे ही कार्यक्रम को संबोधित करना शुरू किया, हल्की बारिश शुरू हो गई।
संघर्ष जारी रखने की जरूरत
शरद पवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बारिश के कारण यहां हमारी योजनाएं बाधित हो गई हैं। मगर, हम वो लोग हैं, जो इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे। पीछे नहीं हटेंगे। हमें भविष्य में भी अपना संघर्ष जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि अभी मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं। अभी भी मुझमें कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है।
शरद पवार ने कसा तंज
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री रहे शरद पवार ने अपने संबोधन में बिना किसी का नाम लिए तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुझे आपसे शिकायत है। आप सभी अपने भाषणों में इस बात पर जोर देते रहते हैं कि मैं 83 साल का हूं, मैं 84 साल का हूं। आपने क्या देखा है?


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल