मानसी शर्मा /- दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने दो सहयोगी दलों जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 1-1सीट देने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की बुराड़ी सीट जेडीयू को मिली है। तो वहीं, देवली सीट लोजपा को मिली है। इसी के साथ जदयू ने बुराड़ी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बता दें, जदयू ने अपनी लिस्ट जारी कर बुराड़ी सीट पर शैलेंद्र कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। शैलेंद्र कुमार जदयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
बता दें, भाजपा ने गुरुवार को दिल्ली की 70विधानसभा सीटों के लिए 9और उम्मीदवारों की घोषणा की। मिली जानकारी के अनुसार, BJP ने ग्रेटर कैलाश से शिखा राय और बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को मैदान में उतारा है।
इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लिए अपने 40स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की। बताया जा रहा है कि इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा योगी आदित्यनाथ समेत सात मुख्यमंत्री की नाम शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस सूची में भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत पूर्वांचली नेता भी शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह के नाम भी शामिल हैं।


More Stories
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार