
नजफगढ़ / मानसी शर्मा / – सर्दियों के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए दिचाउ कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने स्वीट होम अनाथालय में जाकर अनाथ बच्चों व लड़कियों को गर्म कपड़े व जूते वितरित किये। इसके साथ ही साथ उन्होने बच्चों को मिठाईयां, चाकलेट व केक भी शेयर किया। इस अवसर पर उन्होने बच्चों के साथ अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि आप अपने आपकों अनाथ व अकेला ना समझे। हम सदा आपके साथ खड़ें है। साथ उन्होने बच्चियों से कहा कि उन्हे अगर किसी भी चीज की आवश्यकता है तो वो उन्हे बता सकती है।

शनिवार को पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने नजफगढ़ के स्वीट होम मायका अनाथालय में अनाथ बच्चों को सर्दियों के कपड़े व जूते वितरित किये। इस अवसर पर उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो अकसर इस अनाथालय में आती रहती है।

दिवाली पर वो जब यहां आई थी तो उन्होने देखा कि बच्चों के पैरों में जूते नही है और लड़कियों के पास सर्दियों के कपड़े नही है। तो उन्होने बच्चियों के लिए ये सब उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी़ में आज स्वीट होम के बच्चों को कपड़े व जूतों का वितरण किया गया।

उन्होने क्षेत्रवासियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर समृद्ध लोग बेसहारा व अनाथों की सहायता करे तो फिर विशेष रूप से बच्चियों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। और उन्हे स्वावलंबी बनाया जा सकता है। इस मौके पर उन्होने बच्चों के साथ केक भी काटा और सबको को मिठाईयां भी बांटी। इस मौके पर स्वीट होम के निदेशक अविनाश जैन ने पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान का आभार व्यक्त किया।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण