सोनीपत/नई दिल्ली/- सोनीपत से दिल्ली आने वाले हाईवे पर एक हादसे का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली बॉर्डर के नजदीक हाईवे पर थाना कुंडली अंतर्गत इलाके में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस स्टॉप थाना कुंडली सोनीपत हरियाणा के पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर जांच की और सब को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सोनीपत भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक अतीक लोहे वेल्डिंग का काम करता था और उसकी दो बेटियां और एक बेटा एक पत्नी उसी पर आश्रित थे। मृतक की पत्नी शाइस्ता ने बातचीत में बताया कि उनके घर परिवार का खर्च चलाने वाला उनके पति अतीक अहमद था अब उसकी हादसे में जान जाने की वजह से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने यह भी बताया की अतीक अपनी बेटी को पढ़ा लिखा कर कुछ काबिल बनना चाहता था जिसके लिए लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत करके काम करता था। परिवार का दावा है परिवार भूखा मरने की नौबत आ गई है। मृतक अतीक की पत्नी शाइस्ता ने कहा कि हम किराए के मकान में रहते हैं तो ऐसे में तीन बच्चों को किराए के मकान में रहकर खर्च उठाना और पढ़ना अब दुभर हो जाएगा क्योंकि घर का परिवार का एकमात्र सदस्य कमाने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहा।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण