अजगर के पेट में से निकला बड़ा मगरमच्छ… देखकर घबरा गई यह ग्लैमरस साइंटिस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अजगर के पेट में से निकला बड़ा मगरमच्छ… देखकर घबरा गई यह ग्लैमरस साइंटिस्ट

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज /  नई दिल्ली  / मानसी शर्मा –  दुनिया की सबसे ग्लैमरस साइंटिस्ट रोजी मूर ने एक 18 फीट लंबे अजगर के पेट के अंदर से एक खतरनाक जीव को बाहर निकाला है। रोजी मूर ने जब इस मृत अजगर का ऑपरेशन करना शुरू किया तब उन्हें यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अजगर के पेट के अंदर से इतना बड़ा जीव निकलेगा। रोजी मूर और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उस अजगर के पेट से एक मगरमच्छ को बाहर निकाला। जब उनकी टीम ने यह सब देखा तो वे घबरा गए।

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा के एवरग्लेड्स इलाके में खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने इस 18 फीट लंबे बर्मीज अजगर को पकड़ा था। उन मजदूरों ने इस अजगर को तब पकड़ा जब वे खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे थे। मजदूरों ने इस अजगर का लेबोरेटरी में भेजने से पहले छुरी से उसका सिर काट दिया था। रोजी मूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘जिन लोगों ने इस अजगर को पकड़ा था उन्होंने इसे लेबोरेटरी को सौंपने से पहले ही मार दिया था।’ https://www.instagram.com/reel/Ckau1y6LNv8/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6f31f604-5b39-424e-a794-32bc9ea6c293

जगरनॉट पॉडकास्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों को शक था कि 18 फीट के अजगर के फैले हुए पेट के अंदर कोई इंसान हो सकता है, क्योंकि उस अजगर का पेट अजीब तरह से फूला हुआ था. इसके बाद उन्होंने अजगर का टेस्ट करने का फैसला लिया। सबसे पहले, वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि अजगर ने शायद हिरण जैसे बड़े किसी जानवर को निगल लिया है।

जब रोजी मूर और उनकी टीम के वैज्ञानिकों ने अजगर के पेट का ऑपरेशन किया तो उन्होंने जो देखा, उससे उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। अजगर के पेट के अंदर से एक बड़ा मगरमच्छ निकला। रोजी मूर ने इस घटना का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वैज्ञानिकों ने कैसे उस अजगर के पेट के अंदर से मगरमच्छ को बाहर निकाला। रोजी मूर ने कहा कि वह और उनके सहकर्मी अजगर के पेट के अंदर से मगरमच्छ के निकलने से घबरा गए थे

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox