नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आज अंबेडकर कॉलोनी (बिजवासन गांव) में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों को परामर्श दिया गया और मरीजों को मुफ़्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
मुझे अत्यंत ख़ुशी है कि इस पहल से स्थानीय निवासियों को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुईं। इस तरह के कैंपों का आयोजन समुदाय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इससे लोगों को सही समय पर चिकित्सा सहायता मिलती है।
मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि आगे भी इस तरह के मेडिकल कैम्प आयोजित होते रहें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके। इस तरह की पहल से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है, जो किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई