अंबाला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुरू की मैराथन, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंबाला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुरू की मैराथन, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के अंबाला में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर एक मैराथन की शुरुआत की। इस मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इस अभियान से देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने पर जोर

मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो लोगों में देशभक्ति का भाव पैदा करेंगे और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की भी बात की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर एक पेड़ दिया जाएगा और 12वीं कक्षा में पेड़ की स्थिति के आधार पर उन्हें अंक दिए जाएंगे।

हुड्डा के बयान पर पलटवार

मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरियाणा में 15 अगस्त के बाद स्कूली बच्चों के गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद कहने के फैसले का स्वागत किया और इसे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने वाला बताया। हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल शुरुआत की है, जबकि भाजपा के शासन में कुछ चीजें समाप्त हो रही हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में आयोजित जनसभाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि पार्टी का हरियाणा में कोई खास अस्तित्व नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox