नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- जिला दक्षिण-पश्चिम प्रशासन ने स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डीएम कार्यालय पर दिल्ली का वोटर, दिल्ली का दबंग व बढाये कदम, दिखाये वोट का दम के स्लोगनों के साथ हाईड्रोजन बैलून लगाया है। जिसकी चैड़ाई 10 फुट है और जिसकी ऊंचाई 100 फुट है।
इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि इस बैलून से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया है। जिला कार्यालय व सरकारी भवनों की सीढ़ियों पर भी मतदान को लेकर स्लोगन लिखे स्टीकर लगाये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझाने के लिए प्रषासन अनेको योजनाऐं चला रहा है। जिले अधिकारी व कर्मचारी ब्लाॅक स्तर पर एसडीएम व तहसीलदारों की देखरेख में नुक्कड़ नाटक, मोबाईल वैन, प्रोजेक्टरों के माध्यम से लोगों को मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश कर रहा है। ताकि लोग अपने मत का महत्व जाने और आठ फरवरी को घरों से निकलकर वोट ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन