हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के कैथल में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो गया है। ऐसा ही एक मामला शहर के जखोली अड्डा के पास से आया है। जहां कुछ बदमाशों ने एक शराब के ठेके पर अधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचा मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
कैथल शहर के जखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील बच्ची के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तालाश में जुट गई है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि