धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- सीआईए रेवाड़ी ने शहर के प्रजापत चौक पर अवैध तौर पर लाई जा रही शराब से भरे कैंटर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के साथ इस वाहन को जब्त कर लिया है, जिसमें 464 पेटी शराब की बरामद की गई। इस वाहन के चालक की पहचान भिवानी के खरक कलां निवासी रतन सिंह के रूप में हुई। सीआईए रेवाड़ी ने आरोपी चालक और इस वाहन को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध रूप से देसी शराब भरकर बहादुरगढ़ से रेवाड़ी लाई जा रही है। हुडा बाइपास स्थित प्रजापत चौक पर नाकाबंदी करके इस वाहन को पकड़ लिया। चालक से उक्त शराब की खरीद और इसको दूसरी जगह ले जाने सम्बन्धी कागज मांगे, जिनको वह पेश नहीं कर पाया। कैंटर में 464 पेटी शराब की भरी हुई थी। सिटी पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।


More Stories
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
CM सैनी का बड़ा कदम: महिलाओं को नौकरी देने वाले उद्योगों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी
गृह मंत्री के नाम पर ठगी! अमित शाह का सचिव बनकर लोगों को ठगता था आरोपी
उत्तम नगर मर्डर केस: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
सोनू दरियापुर गैंग का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई