अनीशा चौहान/- सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंगके बाद पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल इस केस के आरोपी ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। आरोपी का नाम अनुज थापन बताया जा रहा है।
आरोपी की हालत गंभीर
खबर के अनुसार, आरोपी पिछले काफी दिनों से वह पुलिस कस्टडी में था। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की कस्टडी में अनुज थापन ने बिछौने जैसी किसी चीज से फांसी लगाई थी। खबर के अनुसार, सेंट जॉर्ज अस्पताल में उसे एडमिट कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
सुबह के समय हुई फायरिंग
बता दें, सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 4 अप्रैस को सुबह फायरिंग हुई। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इससे पहले 2022 में सलमान खान के पिता घर के बाहर जॉगिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक खत के जरिए धमकी दी गई थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बाद में नवंबर 2023 में उन्हें एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसके अलावा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। ऐसे में एक बार फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।
लॉरेंस बिसनोई के नाम बुक हुई कार
जबसे एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग हुई है तबसे इस केस में कई सारे अपडेट्स सामने आ गए हैं। सलमान जब दुबई के लिए रवाना हुए थे उसी दिन सलमान के घर लॉरेंस बिसनोई के नाम से एक कैब बुक करके भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया था।


More Stories
जेल में बंद किन्नरों की स्वास्थ्य रिपोर्ट से हड़कंप, सीएम कार्यालय ने दिया अलर्ट
अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में अमित शाह का बड़ा बयान
सहारनपुर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई चौंकाने वाले राज
किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ फिर तेज, पांचवें दिन भी जारी तलाशी अभियान
विकासपुरी में आदर्श पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन, ज्ञान और अध्ययन को मिला नया केंद्र
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई