छत्रपति संभाजीनगर/अनीशा चौहान/- महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर देर रात हुई लापरवाही ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मालीवाडा इंटरचेंज के पास पुल की मरम्मत के दौरान कर्मचारियों ने अस्थायी मरम्मत के लिए सड़क पर कील ठोक दीं। इससे वहां से गुजर रहे कई तेज़ रफ्तार वाहनों के टायर अचानक पंचर हो गए।
अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में भारी नाराज़गी फैल गई और उन्होंने मौके पर ही विरोध दर्ज कराया। स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचर गाड़ियों की मदद कराई। हालांकि अब तक किसी ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों को थाने में बुलाकर जवाब तलब किया जाएगा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग हाईवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल सभी कीलें हटा दी गई हैं और मार्ग को फिर से खोल दिया गया है।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत