प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

देहरादून/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे राज्य में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री बुधवार दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगे और शाम लगभग 4:15 बजे उत्तरकाशी व चमोली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लौटकर राज्य सरकार और अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

समीक्षा बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने ली तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन व प्रस्थान मार्ग, पार्किंग, मीडिया प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी के साथ मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय भी मौजूद रहे। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में कड़े इंतज़ाम किए हैं।

हिमाचल दौरे के बाद अब उत्तराखंड

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश का दौरा कर वहां आई आपदा का हवाई सर्वेक्षण किया था। अब उत्तराखंड दौरे को लेकर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox