
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस की नॉर्थ वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने शालीमार बाग इलाके में हुई जघन्य हत्या के मामले में कुख्यात अपराधी गुड्डू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। गुड्डू पर हत्या, बलात्कार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे गुड्डू को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
मुठभेड़ और गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि गुड्डू को एक विशेष स्थान पर देखा गया। डीसीपी नॉर्थ वेस्ट के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ ने जाल बिछाया। जैसे ही टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, गुड्डू ने पुलिस पर गोली चलाई, जिस पर टीम ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने के बाद गुड्डू घायल हो गया और उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
ऑपरेशन में शामिल टीमें
इस ऑपरेशन में क्राइम टीम और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम के साथ कई आला अधिकारी भी मौजूद थे। डीपी भीष्म सिंह ने बताया कि गुड्डू ने 25 अगस्त की रात शालीमार बाग में हुई हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इलाके में अपराध पर लगेगी लगाम
गुड्डू पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई वारदातों में वांछित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से शालीमार बाग में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगेगी और मामले में न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद