
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/बिरेन्द्र सोनी/ वैश्विक समुदाय ने भारत के प्रति एकजुटता और सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए कोविड-19 महामारी से मुकाबले में भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत सरकार ने दुनिया के विभिन्न देशों से प्राप्त होने वाली सहायता सामग्री के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटन के लिए एक व्यवस्थित ढांचा तैयार किया है। इससे राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड उपचार केंद्रों के लिए चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी और अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों की बेहतर देखभाल और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन सुनिश्चित होगा।
दुनिया के विभिन्न देशों और संगठनों से 27 अप्रैल, 2021 से भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय सहायता और मदद के तौर पर कोविड-19 के उपचार संबंधी चिकित्सा आपूर्ति और उपकरण प्राप्त हो रहे हैं।
27 अप्रैल, 2021 से 7 मई, 2021 के बीच दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत को अब तक कुल 6608 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट 4330 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी और रेमडिसिविर की लगभग 3 लाख खुराक प्राप्त हो चुकी हैं।
7 मई, 2021 को भारत को यूएसआईएसपीएफ, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, नीदरलैंड और इजरायल से प्राप्त प्रमुख सहायत सामाग्री का विवरण इस प्रकार है:
• ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (2060),
• रेमडिसवीर (30,000),
• वेंटिलेटर्स (467),
• ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र (03)
विदेशों से प्राप्त हो रही इस राहत सामग्री को देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसका आवंटन और उसकी आपूर्ति एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसकी निगरानी स्वयं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की जा रही है।
More Stories
दिल्ली साइबर पुलिस ने किया 11 लाख की ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़
उत्तम नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध पिस्तौल, कारतूस, चाकू और चोरी की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार
साधु के भेष में ढोंग! देहरादून में 23 फर्जी बाबा गिरफ्तार, SSP ने दी सख्त चेतावनी
जिला गुरुग्राम के हल्का बादशाहपुर में जेजेपी सदस्यता अभियान को मिली तेजी
CJI गवई का बयान: ‘न्याय मिलने में देरी, अब बदलाव अनिवार्य
केशव प्रसाद मौर्य बने यूपी बीजेपी अध्यक्ष, जातीय संतुलन और सियासी संदेश एक साथ