नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- सर्दियों के मौसम में लोगों में डिप्रेशन, चिंता और नींद संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, धूप की कमी, शरीर में विटामिन डी का स्तर कम होना और दिन की लंबाई कम होने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ सरल उपाय सुझाए हैं।
इसके तहत प्रतिदिन सुबह धूप में 20-30 मिनट टहलना, संतुलित आहार लेना और विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन करना महत्वपूर्ण बताया गया है। इसके अलावा ध्यान, योग और हल्की एक्सरसाइज करने से मानसिक शांति मिलती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का अधिक उपयोग नींद में बाधा डाल सकता है, इसलिए सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग बंद करना चाहिए। सर्दियों में पानी कम पीने और शारीरिक गतिविधि घटने से वजन बढ़ने की भी संभावना रहती है। ऐसे में सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।


More Stories
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद