मानसी शर्मा / – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल से 12 मार्च को शादी कर लिया है. जयपुर में धूमधाम से हुई इस शादी की फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. सामने आए फोटोज में मीरा चोपड़ा लाल लहंगे में नजर आ रही है.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे प्री-वेडिंग फंक्शंस के बाद फाइनली अब दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं. इस फोटोज को शेयर करते हुए मीरा चोपड़ा ने लिखा कि ‘अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें , हर जनम तेरे साथ.’ इस पोस्ट पर मीरा के दोस्तों और फैंस ने उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.
मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें
शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन से मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. दरअसल, 11 मार्च की शाम को हल्दी का फंक्शन रखा गया था और इसी के साथ उनकी मेहंदी की भी तस्वीरें सामने आने लगी थीं.
शादी में नहीं पहुंचीं बहनें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति
बता दें कि मीरा चोपड़ा की इस शादी में न तो प्रियंका चोपड़ा, न परिणीति चोपड़ा और न ही बहन मन्नारा चोपड़ा नजर आईं हैं. बताया जाता है कि इनकी फैमिली के बीच की बॉन्डिंग वैसी नहीं रही, जिसकी वजह से ये लोग एक-दूसरे के किसी फंक्शन में शरीक नहीं होतीं.
मीरा चोपड़ा साउथ फिल्मों में हैं बड़ा नाम
एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा बॉलीवुड से अधिक साउथ इंडस्ट्री की दुनिया में एक्टिव हैं. ‘शिवांगी’, ‘टीना चोपड़ा’ और ‘अंजलि दंगले’ जैसी फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘संध्या रेड्डी’, ‘मीरा’, ‘नीला’, ‘अज्ञात’, ‘प्रिया’ और ‘माया” जैसी कई तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्में कर चुकी हैं.


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत