मध्य प्रदेश/अनीशा चौहान/- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार, 13 सितंबर को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के दौरान अचानक बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सीएम को बाहर निकाल लिया और उनकी जान जाते-जाते बच गई। इसके बाद फायर कंट्रोल टीम ने आग पर काबू पा लिया।
अभयारण्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे सीएम
गांधी सागर अभयारण्य में हर साल की तरह इस बार भी विशेष आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसी कड़ी में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यहां हॉट एयर बैलून एक्टिविटी का हिस्सा बने। जैसे ही वे बैलून के अंदर सवार हुए, अचानक उसके निचले हिस्से में आग भड़क उठी। सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से तुरंत उन्हें बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
क्या था आग लगने का कारण?
हॉट एयर बैलून की देखरेख करने वाली टीम ने बताया कि घटना के समय हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज हवा के कारण बैलून आगे नहीं बढ़ पाया और दबाव के चलते निचले हिस्से में आग लग गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


More Stories
द्वारका पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग दबोचा!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, चार विदेशी नागरिक डिपोर्ट!
रूप नगर पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात
बुराड़ी पुलिस ने ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गैंग का किया भंडाफोड़!
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार