
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/ भावना शर्मा/– द्वारका सेक्टर 3 स्थित मधूविहार सोलंकी मार्केट में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने ध्वजारोहण कर देश के स्वतंत्रता सेनानी को स्मरण किया तथा उनके किए गए बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि 1950 में देश को अपना संविधान मिला और हमें पूरी आजादी मिली। अब हमारा कर्तव्य है कि हम उसका सम्मान करें ।
इस उपलक्ष्य में कालोनियों के प्रधान,संभ्रांत नागरिकों,व्यवसायियों, एवम् उपस्थित जन समूह ने राष्ट्रीय गान के साथ वंदे मातरम का उदघोष किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रमुख थे सतीश जैन, लटूरी लाल,बलबीर प्रधान,राकेश कुमार,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, परमानंद राय, करण कुमार, मिट्ठु एवम् डॉक्टर सुरेन्द्र झा । बाज़ार के प्रधान हरिश्चंद्र राय ने सबों का स्वागत एवम् धन्यवाद किया ।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”