नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /रोहतक /अनूप कुमार सैनी/- आम आदमी पार्टी की रोहतक राज्य कार्यालय में राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द व् मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सह-प्रभारी सांसद डॉ. सुशील गुप्ता पहुंचे। इस मीटिंग में जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा से संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता क्रांतिकारी है, जो सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा हरियाणा जनता के साथ खड़े रहेंगे और लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा को जनता ने नकारा है, उससे साफ़ है कि अब भाजपा का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। वही जजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए सत्ता की लालसा में भ्रष्ट भाजपा का साथ दिया है। आम आदमी पार्टी बीजेपी व जेजेपी सरकार को सौ दिन का समय देती है, अपने किए वायदे पूरे करें। वही सांसद सुशील गुप्ता ने भी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हम भाजपा के भ्रष्ट शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए इतनी जल्दी हताश नहीं होना है, ये लड़ाई बहुत लम्बी है। आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्त्ता को जनता के हित के लिए लड़ना है और व्यवस्था परिवर्तन लेकर आना है। इस मीटिंग में हरियाणा में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही दिल्ली चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। सांसद डॉ. सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष पंड़ित नवीन जयहिन्द ने संगठन विस्तार पर पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी व दिशा-निर्देश भी दिए।
More Stories
एक बार फिर हुड्डा पर बरसीं किरण चौधरी
110 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, MVA में सीट बंटवारे पर अब भी संशय बरकरार!
विश्व मानक दिवस 2024 पर आरजेएस पीबीएच का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफे का दौर शुरु, दीपक बाबरिया ने दिया त्यागपत्र
हरियाणा में BJP सरकार का शपथ ग्रहण,17 तारीख के पीछे छिपा है एक बड़ा सियासी संदेश
जेपी नड्डा और अनिल विज के बीच हुई मुलाकात, कैबिनेट में होंगे शामिल?