नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – कांग्रेस नेता राहुल गांधी दानिश अली से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे। इस दौरान दोनों ने बातचीत की और फिर राहुल गांधी ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुल रही है।
वहीं राहुल से मुलाकात के बाद दानिश भावुक हो उठे और कहा कि उन्हें राहुल से मिलकर लगा कि वह अकेले नहीं है।राहुल मेरा हौसला बढ़ाने यहां आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि इन बातों को अपने दिल से मत लगाना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। मुझे उनकी बातों से राहत मिली और अच्छा लगा कि मैं अकेला नहीं हूं।
बसपा नेता से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दानिश अली ने कहा यह बयान मुझ पर नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। यह खेदजनक है कि नफरत की दुकानें सड़कों पर खुल रही हैं और अब अमृतकाल के दौरान नई संसद में भी खोली जा रही हैं। लोकसभा हमारा संरक्षक है। बिधूड़ी के बयान से आहत दानिश अली का कहना है कि अगर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोकसभा सांसद की सदस्यता छोड़ने पर विचार करेंगे।
दानिश अली राहुल गांधी से मिलकर हुए भावुक
अली ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि लोकसभा स्पीकर इस घटना पर कार्रवाई करेंगे। इस मामले में सबकुछ ऑन रिकॉर्ड है। हालांकि, अगर बिधूड़ी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया और अगर मेरे अधिकारों का संरक्षण नहीं किया गया तो मैं लोकसभा सदस्यता छोड़ने पर विचार करूंगा।
बता दें कि कुछ दिनों पहले बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान से सियासत गरमा गई है। बिधूड़ी के बयान की चौतरफा आलोचना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दानिश अली से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे।


More Stories
समस्तीपुर एसपी ऑफिस में महिला का आत्महत्या का प्रयास, खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया
पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत में ठंड तेज, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में सर्द हवाएं
14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने देश के सबसे ज्यादा खोजे गए क्रिकेटर
Education for Bharat: डिजिटल शिक्षा को जमीन तक ले जाने पर हुआ मंथन
IndiGo संकट: सीईओ की माफी पर भड़के यूजर्स, एक्स पर कम्युनिटी नोट से उठा बड़ा सवाल
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में विश्व मृदा दिवस 2025 मनाया गया