पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 19वीं पुण्यतिथि पर किये श्रद्धासुमन अर्पित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 19वीं पुण्यतिथि पर किये श्रद्धासुमन अर्पित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/शिव कुमार यादव/- भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री व हरियाणा के निर्माता चौधरी देवीलाल को उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर देश भर में श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। देश में कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन के चलते नजफगढ़ में जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर, कार्यालय सचिव प्रदीप शौकीन और शैंकी डागर समेंत जजपा के अनेको पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में हरियाणा के किसानों व कमेरे वर्ग के मसीहा  तथा जननायक चौ. देवीलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री व हरियाणा के निर्माता चौधरी देवीलाल को श्रद्धाजंलि देते हुए नजफगढ़ के जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर |


                                          इस अवसर पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश सहरावत ने पार्टी कार्यालय में चौधरी देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौक पर श्री सहरावत व श्री डागर ने सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि चौधरी देवीलाल सदैव गरीब, किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग के हितैषी रहे। उन्होने अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के अपने शासन काल में इन वर्गो की भलाई के लिए लागू किया। वृद्धावस्था पेंशन जैसी कल्याणकारी योजना को लागू कर उन्होने देश के बुजुर्गों का सम्मान किया और उन्हे बुढ़ापे का मजबूत सहारा दिया। आज सारा देश चौधरी देवी लाल को यूं ही नही ताऊ देवीलाल कहता है क्योंकि उन्होने हर वर्ग की भलाई के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया और हरियाणा को नई पहचान दिलाई। पूरा देश उनके किये गये कार्यों के कारण हमेशा उन्हे याद करता रहेगा। देश में कोरोना महामारी के चलते उन्होने लोगों से अपने घरों में ही रहकर ताऊ देवीलाल को श्रद्धाजंलि देने की अपील की तथा सरकार का साथ देने व देशहित के लिए घरों में ही रहने की अपील भी की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox