अनीशा चौहान/- फिल्म ‘पुष्पा 2’ के स्टार अल्लू अर्जुन अब बड़ी मुश्किल में फंसे हुए हैं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को हुई भगदड़ के कारण एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना उस समय हुई जब अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रमोशन के लिए थिएटर पहुंचे थे, और उनकी मौजूदगी के कारण वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया।
गिरफ्तारी के तरीके पर जताया दुख
सूत्रों के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपनी गिरफ्तारी के तरीके से काफी दुखी हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें नाश्ता खत्म करने का भी मौका नहीं दिया और उन्हें उनके बेडरूम से ही उठाकर गिरफ्तार कर लिया। अल्लू अर्जुन का कहना था कि उन्हें कपड़े बदलने तक का समय नहीं दिया गया। हालांकि, एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह लिफ्ट में जाते दिख रहे हैं। वीडियो में पहले वह प्लेन टी-शर्ट पहने थे, लेकिन बाद में वह हुडी पहने बाहर आए, जिस पर लिखा था – “फ्लावर नहीं, फायर है।”
गिरफ्तारी से पहले का वीडियो वायरल
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए हैं, जिस पर हिंदी में लिखा है – “फ्लावर नहीं, फायर है मैं।” वीडियो में वह चाय पीते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी परेशान नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन उन्हें शांत करते हुए दिखते हैं। चाय खत्म करने के बाद, वह पुलिस के साथ अपनी कार में रवाना होते हैं। पुलिस ने अल्लू अर्जुन के बॉडीगार्ड संतोष को भी गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला?
यह घटना 4 दिसंबर की शाम की है, जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रमोशन के लिए वहां पहुंचे थे और उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा था। अल्लू अर्जुन जब अपने फैंस से मिलने के लिए मंच के नीचे आए, तो भीड़ बेकाबू हो गई। इस भगदड़ में एक 35 साल की महिला की जान चली गई, और एक बच्चा भी बेहोश हो गया। अब इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है।
यह घटना अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए दुखद रही है, और गिरफ्तारी के बाद अभिनेता की प्रतिक्रिया ने इस मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।
More Stories
द्वारका विधानसभा में भाजपा को लगा तगड़ा झटका
64 लोगों ने 4 साल तक बच्ची को बनाया दर्रिंदगी का शिकार, अब तक 42 आरोपी गिरफ्तार
“बीआरजी जो जीता वही सिकंदर“ का 21 दिन का रनिंग उत्सव शुरू
मक्रर संक्रांति पर पूर्वांचल के लोगों से मिले राहुल गांधी
दिल्ली चुनावों में बांटी जा रही सोने की चेन- केजरीवाल
पीएम मोदी और केजरीवाल में अंतर नहीं- राहुल गांधी