नजफगढ़ में बापू की जयंती पर जगह-जगह स्वच्छता कार्यक्रमों की रही धूम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में बापू की जयंती पर जगह-जगह स्वच्छता कार्यक्रमों की रही धूम

देव पब्लिक स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रैली व नुक्कड़ नाटको के जरीये लोगों को जागरूक किया।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/ – महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नजफगढ़ में सुबह से ही स्वच्छता कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों ने पार्कों, मंदिरों, गलियों, प्लॉटों व सड़कों पर सफाई अभियान, जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटको के जरीये लोगों को जागरूक किया।
देव पब्लिक स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने कालोनियों में दो किलोमीटर लंबी रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता व पॉलीथिन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मनजीत सिंह, प्रिंसिपल राजेश कुमारी, कॉआर्डिनेटर अंजु, रीना, सुमन राठी व पुष्पा मैडम के साथ-साथ हजारों बच्चों ने बैनर व स्लोगन के सथ रैली निकाली और लोगों का जागरूक किया। इस मौके पर बच्चों को एक-एक पौधा भी भेंट किया गया ताकि पर्यावरण व प्रकृति से उसका जुड़ाव रहे।
सीआरपीएफ झाड़ौदा एक सिग्नल बटालियन के जवानों ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के नाम से अभियान चलाया और नजफगढ़ के डीडीए पार्क में सफाई की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और महात्मा गांधी के स्वपन को साकार करने के लिए बल समय-समय पर क्षेत्र में स्वच्छता कैंपों का आयोजन करता है। बल के जवान अभी तक नजफगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चला चुका है। उनके इस अभियान में स्थानीय लोग व बच्चें भी बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। इस अभियान में नौबत राम, शिव कुमार शौकीन, धर्मबीर सिंह, हरजीत बेनिवाल व रणवीर शौकीन ने भी अपना सहयोग दिया।

फिट इंडिया, प्लास्टिक फ्री इंडिया व स्वच्छ इंडिया पर सैंकड़ों बच्चों ने भाग लेकरलोगों को किया जागरूक |

नेहरू युवा केंद्र के युवा व महिला मंडलों ने चलाया स्वच्छता अभियान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/ – महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के तत्वाधान में समर्पण यूथ कल्ब दीनपुर ने फिट इंडिया, प्लास्टिक फ्री इंडिया व स्वच्छ इंडिया पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में सैंकड़ों बच्चों ने भाग लेकर बैनर व स्लोगन के साथ कालोनियों में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर एनवाईके के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने बताया कि बापू जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी थी। वह अपने बैठने व रहने के स्थान की स्वयं सफाई करते थे जिसकारण लोग भी स्वच्छता का महत्व जानने लगे थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान चलाने का आहवान किया है। आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाये जा रहे है। एनवाईके भी इस दिशा में युवाओं व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है। इस अभियान की अध्यक्षा मोनिका ने सभी का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox