नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने 19 से किया राज्य स्तरीय आंदोलन का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने 19 से किया राज्य स्तरीय आंदोलन का ऐलान

रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ हर्षित सैनी/- नगर पालिकाओं, परिषदों एवं निगमों के कर्मचारी राज्य स्तरीय आंदोलन करेंगे। यह ऐलान आज स्थानीय पुस्तकालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने किया।    उन्होंने बताया कि निकाय कर्मचारी 19 से 31 दिसंबर तक तिथि वार प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों पर विशाल प्रदर्शन करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन एवं मांग पत्र प्रेषित करेंगे। इसके बाद सरकार एवं संघ के बीच 24 मई, 2018 व 30 अगस्त, 2019 को हुए समझौतों को लागू करवाने, समय पर वेतन देने की मांग करेंगे।     इसके अलावा सरकार के निर्देशों के अनुसार सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, अग्निशमन विभाग के फायरमैन एवं ड्राइवरों को विभाग के रोल पर रखने, मार्केट कमेटी के अग्निशमन विभाग के फायरमैनों एवं ड्राइवरों को ठेके से मुक्त कराने का पत्र जारी करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने क्षेत्र फल आबादी के अनुपात में 20,000 सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैन की नियमित भर्ती करने तथा माली, बेलदार, इलैक्ट्रिशियन, ट्यूबवेल हेल्पर एवं चालक, चौकीदार, ड्राइवर, सफाई निरीक्षक, रोड  निरीक्षक, भवन निरीक्षक, सहायक निरीक्षक, एवं निरीक्षक, लेखा निरीक्षक व जूनियर इंजीनियर आदि के रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरने की मांग प्रमुख है।      नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री के अनुसार उनकी अन्य मांगों में समान काम समान वेतन देने, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा डोर टू डोर वर्क आऊटसोर्स में लगे सभी सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों सहित तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने व अन्य मांगों को लेकर 2 व 3 जनवरी को सभी निगम आयुक्त, कार्यकारी अधिकारियों व पालिका सचिवों के कार्यालयों के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन करते हुए सरकार के नाम आंदोलन का नोटिस प्रेषित करेंगे।         नरेश शास्त्री ने 8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में प्रदेश की पालिका परिषद व निगमों के 32,000 हजार कर्मचारियों के भाग लेने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल देश की राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों केंद्रीय कर्मचारी संगठनों व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन द्वारा 12 राष्ट्रीय मांगों को लेकर की जा रही है इसलिए देश का सभी कर्मचारी किसान मजदूर कल कारखानों में काम करने वाले मजदूर इस हड़ताल का हिस्सा होंगे।      उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को देश के सभी जिला उपायुक्त कारणों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने निगमों के कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की घोषणा की।          प्रेस वार्ता में पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषमड, महासचिव मांगेराम तिगरा, उप महासचिव शिवचरण, सुनील चिंडालिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह  संगेलिया तथा नगर निगम रोहतक के प्रधान संजय  बिरलान, सचिव सरवन आदि उपस्थित थे।        प्रेस वार्ता के बाद संघ के पूर्व कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया।       नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि प्रदेश की पालिका परिषद और निगमों में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है तथा सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को 15000 रुपए, 1000 रुपए सफाई भत्ता, 150 रुपए झाड़ू भत्ता नहीं दिया जा रहा है।            उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में सरकार के कानून नहीं बल्कि स्थानीय अधिकारी और नेताओं के अपने तौर-तरीके चलते हैं, जिससे पालिकाओं में विभिन्न टैक्सों की रिकवरी नहीं हो पा रही है। वहीं प्रदेश के गरीब सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ पालिका परिषद और निगमों के कर्मचारी निर्णायक आंदोलन करेंगे। … आज की कन्वेंशन मे संघ के उपाध्यक्ष सुभाष गुस्सर, ब्रज बत्ती, राजेश बागड़ी, सचिव शारदा देवी, परसोत्तम दानव, अग्निशमन सेवा विभाग के प्रधान राजेंद्र सिणद, जयप्रकाश संघ के ऑडिटर सुखदेव सिंह संघ के मुख्य संगठन अशोक परोचा, बलदेव बागड़ी सेवाराम आदि  नेताओं ने भी संबोधित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox