नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/-द्वारका सैक्टर-18 में सिंगल यूज प्लॉस्टिक के प्रयोग न करने को लेकर दिल्ली प्रदेश तेलिक साहु महासभा ने जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें बच्चों व महिलाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोरी शंकर साहु ने कहा कि वैसे तो प्लॉस्टिक का कोई भी रूप पर्यावरण के लिए नुकसानदेह ही होता है लेकिन सिंगल यूज प्लॉस्टिक को रिसाइकिल नही किया जा सकता जिसकारण यह सबसे खतरनाक होता है। इस अभियान के तहत संस्था ने सोसाईटियों व कालोनियों में अपने वॉलंटियरों की एक-एक टीम भी भेजी जो लोगों को जागरूक कर रही है और वहां से प्लॉस्टिक भी इक्टठा कर रही है। इस अभियान में संस्था के महासचिव महेन्द्र प्रसाद, यूथ विंग के अध्यक्ष निशांत कृष्णा, आयोजक अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद के साथ-साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष श्री साहु ने सभी का आभार प्रकट किया।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन