दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बने देवेन्द्र यादव, राह नही होगी आसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बने देवेन्द्र यादव, राह नही होगी आसान

-दिल्ली में लोक सभा चुनावों के दौरान असंतुष्टों को साधने की होगी मुख्य चुनौती

नई दिल्ली/- अरविंदर सिंह लवली के बाद देवेन्द्र यादव को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अतंरिम जिम्मेदारी सौंपी हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान जिसतरह की दिल्ली कांग्रेस में परिस्थितियां बनी हुई है उससे तो यही लगता है कि देवेन्द्र यादव की राह आसान नही होगी। उन्हें मतदान से पहले पार्टी के असंतुष्ट खेमे को साधना होगा। इसके अलावा आंतरिक कलह के कारण हतोत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना होगा। उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ है जिसे पार पाने के लिए समय बेहद कम है।

देवेंद्र यादव ने ऐसे समय में संगठन की कमान संभाली है जब पार्टी गठबंधन और टिकट वितरण के सवाल पर दो फाड़ है। उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर पूरे आत्मविश्वास के साथ उतारने की चुनौती है। उनके सामने लवली की ओर से उठाए गए सवालों के कारण आई दरार को भरने व आप नेताओं में गठबंधन धर्म पूरी ईमानदारी से निभाने का विश्वास पैदा करने की भी चुनौती है।
            दरअसल, लवली ने गठबंधन करने पर असहमति जताई थी। इसके बाद से कांग्रेस के समक्ष असहज स्थिति बनी गई थी। हालांकि, कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार आप के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने व आप पार्टी को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।  

उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार दिल्ली सरकार की नीतियों की तारीफ कर रहे हैं और प्रचार सामग्री में आप नेताओं के फोटो भी प्रकाशित करा रहे हैं, जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने लवली के बयान का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि लवली के त्याग पत्र के बाद अब पार्टी खड़ी होगी।
          चांदनी चौक क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल आप नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस व आप के नेताओं की संयुक्त बैठक भी कराई है। तीनों उम्मीदवारों ने लवली पर अपने चहेते लोगों को आगे करने में लगे होने का आरोप भी लगाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox