नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- शाहदरा में स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को मंगलवार सुबह बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। पुलिस ने बताया कि ‘बम डिटेक्शन टीम’, बम निरोधक दस्ता, दिल्ली दमकल सेवा का एक दल और स्थानीय पुलिस तत्काल बच्चों के इस अस्पताल में पहुंची। अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
10 बजे बम होने की धमकी मिली
उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य को सुबह करीब 10 बजे बम होने की धमकी भरा ईमेल मिला और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल को खाली कराया गया और तलाशी ली गयी। हालांकि, अभी तक कुछ भी बरामद नहीं किया गया है।
शरारती कृत्य प्रतीत होता है- पुलिस
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया गया और धमकी को अफवाह घोषित किया गया। पुलिस के अनुसार, ईमेल भेजने वाले ने एक ही ईमेल को एक ही समय पर कई संस्थानों और सरकारी निकायों को भेजने का प्रयास किया। हालांकि कुछ ईमेल आईडी गलत पाईं गई। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और अन्य एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अज्ञात आरोपी द्वारा किया गया शरारती कृत्य प्रतीत होता है।



More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत