ग्राम पंचायत की सहमति के बगैर नहीं खुलेंगे गांव में शराब के ठेके :- दलाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ग्राम पंचायत की सहमति के बगैर नहीं खुलेंगे गांव में शराब के ठेके :- दलाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /बहादुरगढ़ /सिद्धार्थ राव/- जननायक जनता पार्टी के हल्का प्रधान संजय दलाल ने अपने पैतृक गांव मांडोठी से धन्यवाद दौरे की शुरुआत की। गांव में पहुंचने पर दलाल का ग्राम वासियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दलाल ने सभी ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया। ग्राम वासियों ने दलाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि बेटा हार जीत एक सिक्के के दो पहलू है परंतु आपने संघर्ष में कहीं कसर नहीं छोड़ी। दलाल ने ग्राम वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से मैं आगे भी हर संघर्ष के लिए तत्पर रहूंगा ।  दलाल ने कहा कि मैं भले ही चुनाव हार गया परंतु मुझे गर्व है कि चुनाव के दौरान मेरे गांव ने मेरा साथ दिया और चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल हल्के में कायम किया तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए। हार जीत तो मुकद्दर का एक हिस्सा है परंतु आपका बेटा आपका भाई आपकी सेवा में हर समय खड़ा मिलेगा। किसी भी सामूहिक काम को रुकने नहीं दिया जाएगा और माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और माननीय उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला के सहयोग से संपूर्ण हरियाणा प्रदेश में चहुंमुखी विकास होगा। दलाल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सबसे भारी दिक्कत शराब के ठेकों की थी । अब भाजपा और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार ने लोगों के हितों में फैसला लेते हुए एक नियम बनाया है कि ग्राम पंचायत की सहमति के बगैर कोई शराब ठेका नहीं खुलेगा। जो भी ग्राम पंचायत शराब के ठेके से परेशान हैं या अपने गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देना चाहती उन पंचायतों को 28 फरवरी तक लिखित रूप में जिला उपायुक्त को पत्र देना होग।  इस नियम के उपरांत संपूर्ण हरियाणा प्रदेश की मातृशक्ति गठबंधन की सरकार का धन्यवाद भी दिया है। वहीं अन्य कई ऐसे नियम भी गठबंधन की सरकार ने बनाए हैं जिससे सीधे तौर पर युवा,छात्र, मातृशक्ति एवं किसान वर्ग को लाभ पहुंचेगा। दलाल ने कहा कि यह गठबंधन की सरकार प्रदेश में हर क्षेत्र में खुशहाली और उन्नति लेकर आएगी तथा हरियाणा प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ेगा। दलाल ने कहा कि आप सभी ने चुनाव के दौरान मेरा साथ दिया उसका मैं ताउम्र ऋणी रहूंगा आप सभी गांव में प्यार, प्रेम ,सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखें और मेरे लायक कोई भी काम हो तो आप मुझे आधी रात को भी टेलीफोन अगर करोगे तो मैं आपके द्वार खड़ा मिलूंगा। इस मौके पर दलाल के साथ चौधरी दिलबाग सिंह ,धीर राज खटक, पूर्व पार्षद राजू दलाल, धर्मवीर फौजी, राकेश सिहाग, मुकेश सिहाग, मणि गुप्ता, डॉ अमित दलाल, सुरेश फौजी, विकी रेढू, हरीश दलाल, बंटी दलाल, अमर सिंह सहित अनेकों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रबहादुरगढ़

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox